बेंगाबाद: दूनदो गांव में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रेलवे लाइन पर शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दूनदो गांव निवासी टुनटुन राम की मौत ट्रेन से कटने से हो गई। शनिवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि बलदेव राम का 30 वर्षीय पुत्र टुनटुन राम शुक्रवार रात किसी शादी समारोह में गया था।लेकिन इसका शव इसके गांव के आगे रेलवे लाइन में छत विछत अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।