शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में गोरखपुर में आयोजित होने जा रहे मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की खो-खो टीम चयन की जिम्मेदारी जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी को सौंपी गई है। उन्हें बरेली मंडल का चयन समन्वयक नियुक्त किया गया है।