मांझी: प्रेम विवाह से टूटा पिता पुत्र का रिश्ता , बेटे को घर में नहीं मिली एंट्री
Manjhi, Saran | Jun 23, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में प्रेम विवाह को लेकर पिता पुत्र के रिश्ते में दरार का मामला सामने आया है। नेत्रहीन पिता गौतम पाठक ने अपने पुत्र श्रवण पाठक को पत्नी एवं बच्चों सहित घर में प्रवेश करने से रोक दिया। हालांकि श्रवण अपने भाई एवं बहनों से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन समाधान नहीं निकला। श्रवण ने थाने पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।