हुज़ूर: भोपाल में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 भोपाल के कहेफिजा थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया|जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक फरहान हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर सवारी को छोड़ने आया था, तभी वहां पहुंचे साहिल नामक युवक ने फरहान से पहले गली-गलौच की और फिर चाकू से हमला कर फरार हो गया| घायल अवस्था में फरहान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है|