डुमरियागंज ब्लॉक के जामौती जामौता ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव बुधवार को सकुशल संपन्न हुआ। कल 1206 मतदाताओं में से 522 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, एसडीएम डुमरियागंज,सीओ डुमरियागंज ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।