लालगंज: परवेजाबाद गांव निवासी युवक आलोक सिंह के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, पुलिस ने ₹20,000 कराए वापस, चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में निजामाबाद थाने की पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । परवेजाबाद गांव निवासी आलोक सिंह पुत्र राम सिंह के साथ साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी । उसके 48 हजार रुपए साइबर फ्रॉड हो गए थे । बीते 18 जनवरी 2025 को पीड़ित द्वारा साइबर फ्रॉड के मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी ।