ललितपुर: आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध के दौरान ललितपुर में प्रदर्शनकारियों के बीच फंसी स्कूली बस, वीडियो वायरल
सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर लागू करने के आदेश के खिलाफ जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था।जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शन के दौरान एक स्कूली बस जाम में फंसी हुई नजर आई। जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो वायरल हो रहा है।