ललितपुर: फौजपुरा में वनरक्षक ने सेवा शुल्क लेकर विभाग की 66 हेक्टेयर जमीन पर कर दी फसल की बुवाई, जांच के दौरान किया गया निलंबित
फौजपुरा में वन विभाग की लगभग 66 हेक्टेयर भूमि पर वनरक्षक उमराव प्रसाद पर सेवा शुल्क लेकर उड़द की खेती करने के आरोप के मामले में ,डीएफओ ने मामले की जांच करते हुए उसे निलंबित कर दिया। साथ ही जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त करने के लिए ट्रैक्टरों से भूमि की जुताई करते हुए जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त किया जा रहा है।