ललितपुर: नकल विहीन,पारदर्शी व सुचिता पूर्ण पुलिस परीक्षा संपन्न कराने हेतु डीएम एवं एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
नकल विहीन, पारदर्शी व सुचिता पूर्ण पुलिस परीक्षा संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक में ने जिला मुख्यालय स्थित आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपको बताते चलें जनपद ललितपुर में 23, 24 ,25, 30 व 31 अगस्त 2024 को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 8 केंद्रो पर संपन्न कराई जानी है।