ललितपुर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के विरोध में बसपाइयो ने ललितपुर में प्रदर्शन कर DM को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर में विभिन्न दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी किए गए आरक्षण में उप वर्गीकरण एवं क्रीमी लेयर के आदेश के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में DM को ज्ञापन सौपा। उन्होंने ज्ञापन में SC,ST में वर्गीकरण बंद करने, SC,ST के आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डाले जाने, कॉलेजियम सिस्टम बंद करने एवं निजी क्षेत्र में आरक्षण देने आदि की मांग की।