ललितपुर: बुढ़वार में कच्चे मकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दी जानकारी,प्रथम पक्ष ने विपक्षी पर दबाब बनाने के लिए लगाई आग
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वार गांव में एक परिवार ने नामजद लोगो पर कच्चे मकान में आग लगाने के आरोप लगाए थे, जिसकी पुलिस ने जांच की है,और जानकारी देते हुए बताया शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हो गया था, प्रथम पक्ष ने शराब के नशे में विपक्षीगणो पर दबाब बनाने के लिए स्वयं अपने कच्चे मकान में आग लगा दी थी, प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।