राजनगर: बागेश्वर धाम में साइबर जागरूकता चौपाल आयोजित, बमीठा पुलिस ने श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय
बागेश्वर धाम। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में मंगलवार देर रात बमीठा पुलिस एवं धाम समिति के संयुक्त तत्वावधान में साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धाम समिति के सदस्यों ने भाग लिया। चौपाल के दौरान थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपा