पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी पर बने पेंटून पुल का उद्घाटन विधायक के पुत्र ने किया
पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र अंतर्गत धानाराघाट स्थित शारदा नदी पर निर्मित पेंटून पुल का गुरुवार शाम लगभग चार बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पेंटून पुल का शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।