बरकागाँव: बड़कागांव प्रखंड में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई, अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई
प्रखंड में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए कपड़े पहनकर अल्लाह की इबादत की और देश-दुनिया में अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ मांगी। प्रखंड के बादाम, बलिया, महुगाईं, डाड़ीकला, चेपा खुर्द, सिरमा, छावनियां, महूदी, मिर्जापुर,