राठ: राठ कस्बे की ऐतिहासिक ईदगाह में शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज, लोगों ने मांगी अमन और चैन की दुआ
Rath, Hamirpur | May 28, 2026 राठ कस्बे के कुर्रा रोड स्थित ईदगाह में आज गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में अकीदतमंदो ने देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। उप्र सरकार के सड़कों पर नमाज अदा करने की मनाही के आदेश का राठ कस्बे में बखूबी पालन किया गया तथा हजारों की संख्या में अकीदतमंदो ने ईदगाह में जाकर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की।