बालाघाट: बालाघाट में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम
बालाघाट नगर में भगवान महावीर स्वामी जी की पावन जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन मंगलवार लगभग दोपहर 2 बजे किया गया। इस अवसर पर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने भी शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सजे-धजे रथ, भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां और भजन-कीर