गढ़वा: गढ़वा के चिनिया में सीढ़ी से गिरकर एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Garhwa, Garhwa | Apr 12, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीचेरी गांव निवासी मोहम्मद जियाउद्दीन पिता मोहम्मद इस्माइल सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि मोहम्मद जियाउद्दीन अपने मकान के छत से उतर रहा था। इस दौरान सीढ़ी पर पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। इस घटना में उसके सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोट लगी है।