कलेर: कलेर में अनियंत्रित थार की टक्कर से दो सगे भाई घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
Kaler, Arwal | Jul 9, 2026 कलेर थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित सोन नहर पुल के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखदेवन बीघा निवासी पिंटू कुमार (38) और रजनीश कुमार (22) के रूप में हुई है। दोनों कलेर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी दाउदनगर की ओर से आ रही अनियंत्रित थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।