बरेली: नववर्ष 2026 पर बरेली पुलिस का मेगा एक्शन, सड़क से स्टेशन तक सख्त पहरा, सड़कों पर उतरे एडीजी जॉन बरेली
नव वर्ष 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। बुधवार देर शाम चौकी–चौराहों से लेकर बरेली जंक्शन तक फ्लैग मार्च निकाला गया। शहर की सड़कों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडीजी ज़ोन बरेली रमित शर्मा ने किया। उनके साथ डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी,