धनौरा: दो माह से एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी किया विरोध प्रदर्शन, 21 मई से कार्यकारिणी
मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा सेवाओं को बाधित नहीं किया और अपनी ड्यूटी सामान्य रूप से जारी रखी।