कैराना: कांधला पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एलम निवासी मां-बेटा को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Dec 16, 2025 बीते नवंबर माह में कांधला थाने पर तहरीर दी गई थी, जिसमें दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस ने मृतका के ससुरालियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे पुलिस ने बताया कि मुकदमे में वांछित चल रहे कमलेश व उसके पुत्र आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।