सिकंदरा नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 18 महीने पूर्व शुरू किया गया सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण अधूरे स्थल पर जानवरों को बांधा जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है और बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर पंचायत में कई बार शिकायत की जा चुकी