संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा विरोध प्रदर्शन!
आज संसद में विपक्षी सांसदों ने विरोध दर्ज कराने के लिए एक शॉर्ट प्ले प्रस्तुत किया।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नजर आए। राहुल गांधी ने प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में चंदा डाला, जबकि एक दृश्य में पुजारी बने पप्पू यादव अयोध्या से सांसद के पैर छूते भी दिखाई दिए।
नाटक के अंत में पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते नजर आए। यह प्रदर्शन विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार पर तंज कसने के लिए किया गया।
यह एक प्रतीकात्मक राजनीतिक प्रदर्शन था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
#Parliament #Opposition #PappuYadav #RahulGandhi #PoliticalNews
Indore, Indore | Jul 31, 2026