बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बड़ी जीत दर्ज की है। इसी कड़ी में हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विजयी बने डॉ. रामचंद्र प्रसाद शाह के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। समर्थक और कार्यकर्ता मिथिला की पारंपरिक पाक-चादर ओढ़ाकर विधायक का सम्मान कर रहे हैं। मौके पर मिठाइयाँ बाँटी गईं और जीत की खुशी जाहिर की गई।