महोली: महोली सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के महोली सीतापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।