गोमिया: ढेन्ढे में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ सह हरिमंदिर राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुँचे मंत्री
Gumia, Bokaro | Apr 11, 2026 गोमिया के ढेन्ढे में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ सह हरिमंदिर राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज शनिवार समय डेढ़ बजे पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद सम्मिलित हुई है।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।