अमरोहा: अमरोहा में लोकसभा चुनाव के चलते SP के निर्देश पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 472 वाहनों के किए चालान
Amroha, Amroha | Apr 9, 2024 पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 472वाहनों के चालान किये। वाहन चालकों को चेतावनी दी और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया है। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। जो भी यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहा है उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।