नगर पालिका परिषद शहडोल के सफाई कर्मियों की एरियर्स भुगतान और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को सफाई कर्मियों ने सुबह करीब 11 बजे तक काम बंद रखा, जिससे नगर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका प्रशासन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।