हरदा: सिराली CHC में स्टाफ की भारी कमी, एक नर्स के भरोसे 20 मरीज; 55 हजार ग्रामीणों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा
Harda, Harda | Jun 21, 2026 सिराली में 50 से 60 गांवों और करीब 55 हजार ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बने सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्टाफ की भारी कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है। अस्पताल की व्यवस्था इस समय पूरी तरह दबाव में नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि कई बार एक नर्स को 20 से अधिक मरीजों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।