बरेली: बंसी नगला लाइन किनारे तमंचा दिखाकर एक महिला से रुपए व जेवर छीनने का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर मणिनाथ के रहने वाले रामकिशोर ने थाना पुलिस को तहरी देकर बताया उसकी बेटी भावना देवल और दामाद विनय देवल सिटी स्टेशन के सामने से बस से उतरकर उसके घर पर आ रहे थे तभी बंसी नगला लाइन किनारे दो अज्ञात चोरों द्वारा उसकी बेटी को तमंचा दिखाकर कुंडल अंगूठी मंगलसूत्र छीन लिए और 7800 भी छीन लिए जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है