बरेली: ग्राम खुली की रहने वाली महिला ने दबंगों पर लगाया बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुली की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चार से पांच लोगों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया विरोध करने पर उसे जमकर बेरहमी से पीट दिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ व मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।