कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश चौराहा के पास बाइस ख्वाजा रोड स्थित एक होटल में बुधवार की शाम एक महिला ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला की बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ उक्त होटल गई थी। घर लौटने के कुछ देर बाद ही किशोरी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन जब उसे संभालने लगे तो उसने उल्टियां करने शुरू की इस पर किशोरी की मां ने बुधवार शाम 8 बजे किया हंगामा।