रामसनेही घाट: दरियाबाद, भिटरिया, रामसनेहीघाट सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
दरियाबाद भिटरिया रामसनेहीघाट सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दरियाबाद के हनुमान मंदिर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद कुमार विमल सहित कई लोगों ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे पूजा पाठ किया। कई जगहों पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया गया है।