पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 पर इटावा व गणेशगंज के मध्य 2 मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक शख्स की मौत, एक घायल, पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Jun 30, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके में स्टेट हाइवे 70 पर सोमवार दोपहर ढाई बजे गणेशगंज के मध्य 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गयी। जबकि एक युवक घायल हो गया। इटावा थाना अधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि लुहावद निवासी बजरंगलाल इटावा से लुहाबद बाइक से जा रहा था कि गणेशगंज बैरवा बस्ती के निकट सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत होने पर उसकी मौत हो गयी