ग्वालियर गिर्द: बड़ी सब्जी मंडी में भीषण आग, कई दुकानों के स्टॉल जलकर खाक
जनकगंज थाना क्षेत्र के बड़ी सब्जी मंडी लक्ष्मीगंज में रात रविवार आग लग गई।जिससे वहां काफी नुकसान हो गया. गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां चहल-पहल थी और लोगों ने तुरंत ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। जब तक दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने की कोशिश की तब तक कई सब्जी वालों के स्टॉल जलकर राख हो चुके थे.आग लगने के कर्म का फिलहाल पता नहीं चला है।