खरगोन जिले में नशामुक्त भारत अभियान को नई ताकत मिली है। जिले में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जनजागरण की बड़ी शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों और समाज पर इसके प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।