पीलीभीत: जितौरिया टांडा में दलित युवक व उसकी पुत्रियों की पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के ग्राम जितौरिया टांडा निवासी हरिओम पुत्र ईश्वर दयाल ने गांव के चार लोगों पर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में हरिओम ने बताया कि 22 मई की रात करीब नौ बजे रमाकांत, लालता प्रसाद, सुशील और आदेश उसके घर के सामने खड़े थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की।