सायला: रसियावास गांव में ब्राह्मणी माता प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
Sayla, Jalor | Apr 17, 2024 ब्राह्मणी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।जहां पर पंडितों के द्वारा मंत्र व हवन आहुति के दौरान माताजी मंदिर में शिखर ध्वज एवं पुष्प वर्षा भी की गई। आसपास के गांव से भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।मंदिर परिसर ब्राह्मणी माता के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने मंदिर में माताजी से मन्नत मांगी।