अजीतमल: अयाना क्षेत्र में भीषण आग से गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में कस्बा जाना-मनसुखपुर के बीच स्थित गेहूं के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई बीघा फसल इसकी चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर क