बदायूं: एमएफ हाईवे पर कार के पीछे कुत्ते को बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Budaun, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं में एक कार में पीछे कुत्ते को बांध कर एमएफ हाईवे पर घसीट कर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कार का नंबर UP92 AH0920 है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार पर DTO BADAUN लिखा पाया गया। घसीटने से कुत्ते की मृत्यु होने का अंदाजा लगाया जा रहा। फिलहाल यह वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है।