ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: रानीपुरा में एक छात्र ने की आत्महत्या
ग्वालियर में एक छात्र ने किया सुसाइड, रानीपुरा की घटना ग़वालियर में एक 19 साल के छात्र आर्यन सिंह तोमर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। छात्र दोस्तों से मिलकर घर आया और सीधा अपने कमरे में सोने के लिए चला गया जब वह खाना खाने नहीं आया तो परिजन उसको देखने के लिए पहुंचे परिजनों ने देखा तो आर्यन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।