पलिया: पलिया कस्बे में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली
पलिया, कस्बे विश्व साइकिल दिवस के अवसर परआज बुधवार दोपहर 1:30 बजे कमल चौराहा बस अड्डे से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई निशा शुक्ला तथा वन विभाग मुख्यालय से नज़रून निशा की अगुवाई में किया गया। यह रैली कमल चौराहा बस अड्डा स्टेशन रोड और मेला रोड होते हुए चौकी चौराहे पर संपन्न हुई।