ऊंचाहार: ईश्वरदासपुर गाँव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल, किया गया जिला अस्पताल रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गाँव के पास बुधवार की शाम सूची खरौली मार्ग पर, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में एक बाइक पर सवार शिवकुमार निवासी सादे की बाजार घायल हो गया,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।