राजगढ़: राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर बिनियाखेड़ी हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन
राजगढ़ ब्यावरा मार्ग पर स्थित बिनियाखेड़ी हनुमान मंदिर पर महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुवार रात 10:00 बजे करीब राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान राज्य मंत्री ने मंदिर पर पूजा अर्चना भी की।