मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में ताजिया के दौरान बच्चों के बीच हुई कहा-सुनी के बाद दबंगों ने पीड़ित के घर पर चढ़कर की फायरिंग
भोगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले नौशाद ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। की ताजिया के दौरान बच्चों में कहा सुनी हो गई थी। जिसके बाद दबंगों ने उनके घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। जिसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की। लेकिन थाना पुलिस की तरफ से दबंगो पर कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।