मैनपुरी: पुलिस लाइन में वामा सारथी की अध्यक्ष कोमल साहा द्वारा पुलिस परिवार के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में वामा सारथी की अध्यक्ष कोमल शाह द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सम्मान समारोह में पुरस्कार स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा ग्राउंड में एक पेड़ मां के नाम संदेश के साथ वृक्षारोपण किया गया।