मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में वट सावित्री पूजा पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, बरगद के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर मेदिनीनगर में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। अहले सुबह करीब 6बजे से ही शहर के हमीदगंज स्थित सूर्य मंदिर, सुदना के अघोर आश्रम समेत विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के पास सुहागिन महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्