शाजापुर: लालघाटी क्षेत्र में युवक ने जहर खाकर तोड़ा दम, इंदौर ले जाते समय हुई मौत
शाजापुर जिले के लालघाटी क्षेत्र से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लालघाटी थाने से रविवार दोपहर 1 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार सुनेरा निवासी 21 वर्षीय अशुतोष धाकड़ पिता गोकुलसिंह धाकड़ को अज्ञात जहर सेवन के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया था। घटना 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:01 बजे की बताई जा रही है ।