जिला कराटे संघ के तत्वावधान में हनुमान चौक स्थित निजी लॉन में आयोजित दो दिवसीय 16वीं मध्यप्रदेश राज्य इंडियन कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ रविवार को दोपहर 2 बजे हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने किया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।