सूरजपुर: महिला की मौत के बाद उग्र हुए ग्रामीण, सड़क निर्माण की मांग को लेकर करंजी मुख्य मार्ग पर चक्काजाम जारी
सूरजपुर जिले के करंजी मुख्य मार्ग पर खराब सड़क और हाल ही में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जिससे कोयला परिवहन पूरी तरह ठप हो गया और भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।